Site icon Yashbharat.com

भू अर्जन के चार साल बाद भी मुआवजे के लिए भटक रहे जैन दंपति 15 दिन में नहीं हुआ निराकरण तो करेंगे भूख हड़ताल

IMG 20250508 WA0025

भू अर्जन के चार साल बाद भी मुआवजे के लिए भटक रहे जैन दंपति 15 दिन में नहीं हुआ निराकरण तो करेंगे भूख हड़ता

कटनी – बायपास भू अर्जन मामले में ग्रेड सेपरेटर बायपा- भू अर्जन प्रकरण कं. 01/3782/19-20 कटनी ब्रेड सेपरेटर बायपास लाईन के निर्माण हेतु भूअर्जन प्रभावित शुमि/भवन का विभाग द्वारा कब्जा लेने के 4 साल बाद भी मुआवजा भुगतान का निराकरण न हो पाने के कारण भूख हडताल की सूचना दी है फोर लाईन के निर्माण हेतु भूअर्जन प्रभावित शुमि/भवन का विभाग द्वारा कब्जा लेने के 4 साल बाद भी मुआवजा भुगतान का निराकरण न हो पाने के कारण आज शहर के जैन दंपति ने कलेक्टर कार्यालय में भूख हडताल धरना के लिए आवेदन दिया है जैन दंपति द्वारा बताया गया कि

विभाग के उपरोक्त संदर्भित पत्रो, प्रतिवेदनों एवं अधिनिर्णयों, अनुवृत्ति पत्रों के बावजूद भी प्रार्थी दीपाली जैन पति शैलेन्द्र जैन का भुमि/भवन का विभाग द्वारा अर्जन (कब्जा) कर लेने के साढें 4 साल बाद भी मुआवजा निर्धारण का भुगतान नही किया जा रहा उक्त संबंध में अतिरिक्त कलेक्टर साधना परस्ते जी से व्यक्तिगत रूप से भी कई बार निवेदन किया गया। लेकिन कोई कार्यवाही आज दिनांक तक नहीं की गई। जिस संबंध में विभाग द्वारा कब्जा लेने के 04 साल बाद भी मुआवजा भुगतान न करने की शिकायत का निराकरण कराने बाबत दिनांक 11.06.2024 को कार्यालय में उक्त प्रकरण के निराकरण का निवेदन किया गया एवं दिनांक 11. 06.2024, 09.07.2024, 16.07.2024 तथा दिनांक 28.01.2025 को जन सुनवाई के माध्यम से शिकायत का निराकरण कराने बाबत पुनः आवेदन प्रस्तुत किया गया लेकिन आज दिनाँक तक उक्त प्रकरण में कोई सम्यक कार्यवाही न की जाकर अधिनिर्णय परिपूरक अवार्ड 10/01/2024 को पारित किया जाकर पिछले 15-16 माह से रिकार्ड फाईल अतिरिक्त जिलाध्यक्ष के कार्यालय से तहसीलदार एवं तहसीलदार सें अतिरिक्त जिलाध्यक्ष के कार्यालय के चक्कर लगा रही है।

मजबूरी वश अपनी संपत्ति एवं अपने परिवार के हितों के रक्षार्थ अपने अधिकारों को प्राप्त करने के लिए कलेक्टर कार्यालय के समक्ष 15 दिवस उपरांत दिनांक 8.05.2025 से अपने परिवार के साथ भूख हडताल धरना ही एक मात्र विकल्प रह गया है।

दीपाली जैन पति शैलेन्द्र जैन के भूमि/भवन आदि का मुआवजा भुगतान, अतिशीघ्र दिलाये जाने की मांग की है

Exit mobile version