katniLatestमध्यप्रदेश
सड़क हादसे में जेल के मुख्य प्रहरी राजभान दुबे की मौत, कार से टक्कर लगने के बाद डिवाइडर से टकराए, हाइवे पर पंछी ढाबा के पास हुई दुर्घटना

कटनी(YASHBHARAT.COM)। जिला जेल कटनी में प्रमुख प्रहरी के पद पर पदस्थ राजभान दुबे की आज सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। इस संबंध में जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी ने मीडिया को बताया कि प्रमुख जेल प्रहरी राजभान दुबे अवकाश पर थे और आज सुबह वो अपनी मोटर साइकिल में सवार होकर सिहोरा से कटनी आ रहे थे। इसी दौरान निवार पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित पंछी ढाबा के समीप उनकी मोटर साइकिल की टक्कर एक कार से हो गई। बताया जाता है कि कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर साइकिल सवार राजभान दुबे टक्कर लगते ही मोटर साइकिल से छिटक कर डिवाइडर में गिरे और उनकी घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जेल प्रहरी की सड़क हादसे में मौत की खबर से जिला जेल में शोक की लहर है।








