Site icon Yashbharat.com

जयभान सिंह पवैया बोले-अब नारा बदलना होगा, सौगंध राम की खाते हैं, भारत भक्त बनायेंगे

19 01 2024 jaibhai pavaiya s

ग्वालियर। राम मंदिर तथा रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूरे मध्यप्रदेश का माहौल राममय हो गया है। जगह जगह विभिन्न आयोजनों की श्रंखला चल रही है। इसी क्रम में श्री रामजन्म भूमि आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले पवैया का जिला भाजपा ने अभिनंदन किया। इस सुखद क्षण पर पूर्व मंत्री ने कहा कि मैं आप सबकी मनोदशा को समझ रहा हूं, आप लोग भी रामलला के मन में रामलला के दर्शनों की अभिलाषा है। उन्होंने कहा कि मैं अकेला अयोध्या नहीं जा रहा हूं। आप लोगों की भावनाओं को साथ लेकर जा रहा हू। रामलला जू के श्रीचरणों में दंडवत करने के साथ सबसे पहले आपकी भावनाओं को अर्पित करूंगा। पवैया ने रामजन्म भूमि मुक्ति आंदोलन में नारा दिया था कि सौगंध राम की खाते हैं, मंदिर वहीं बनाएंगे। अब मंदिर बन गया है। अब नारा बदलना होगा। सौगंध राम की खाते हैं भारत भक्त बनायेंगे। समारोह दंदरौआ सरकार महंत रामदास महाराज भी आशीर्वाद देने के लिए मौजूद थे।

पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया 22 जनवरी को श्रीराम लला के प्राण-प्रतिष्ठा क्षण का साक्षी बनने के लिए अयोध्याधाम के लिए रवाना हो गए। रामजन्म भूमि आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले पवैया का जिला भाजपा ने अभिनंदन किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा कि मैं आप सबकी मनोदशा को समझ रहा हूं, आप लोग भी रामलला के मन में रामलला के दर्शनों की अभिलाषा है। उन्होंने कहा कि मैं अकेला अयोध्या नहीं जा रहा हूं। आप लोगों की भावनाओं को साथ लेकर जा रहा हूं।

Exit mobile version