Site icon Yashbharat.com

जगन्नाथ क़े भात क़ो जगत पसारे हाथ क़ो जय जय जगन्नाथ क़े जयकारों से गुंजा शहर

IMG 20240707 WA0009

कटनी –भगवान जगन्नाथ स्वामी रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण को निकले। पूरा शहर जय-जय जगन्नाथ के जयकारों सेे गूंज उठा। श्रद्धालुओं के साथ कमेटी के सदस्य, नगर के जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए।

नगर की 142वीं रथ यात्रा शाम को जगन्नाथ मंदिर जगन्नाथ चौक से प्रारंभ हुई। इससे पहले कमेटी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने भगवान की 11 सौ दीपों से महाआरती की और उसके बाद रथयात्रा का नगर भ्रमण शुरू हुआ।

रथयात्रा मंदिर से शुरू हुई और आजाद चौक, शेर चौक, झंडाबाजार, सराफा बाजार, सुभाष चौक, दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से होते हुए बिलैया तलैया सब्जी मंडी स्थित श्रीराधा कृष्ण मंदिर पहुंची। जहां पर भगवान एक सप्ताह तक विश्राम करेंगे और मंदिर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

रथयात्रा में नगर की भजन मंडली शामिल हुई, जिसमें भजन गाते, नाचते हुए श्रद्धालुओं ने नगर भ्रमण किया। इसके अलावा नगर के महिला मंडल, अखाडों के सदस्य भी करतब दिखाते हुए शामिल हुए। यात्रा में जीवंत व वाहनों पर बनाई गई झांकियां भी आकर्षण का केन्द्र रहीं।

Exit mobile version