FEATUREDLatestराष्ट्रीय

Jai Ho Balvinder: Tunnel Rescue-जान पर खेलकर पाइप में 45 मीटर तक घुसे प्रवीन और बलविंदर…ऐसे काटे ड्रिलिंग में रुकावट बने सरिए

Jai Ho Balvinder: Tunnel Rescue-जान पर खेलकर पाइप में 45 मीटर तक घुसे प्रवीन और बलविंदर…ऐसे काटे ड्रिलिंग में रुकावट बने सरिए। लगातार 12 दिन से चल रहे ऑपरेशन सिलक्यारा में आई एक बड़ी अड़चन को जान पर खेलकर दूर करने वाले ट्रंचलेस कंपनी के दो एक्सपर्ट प्रवीन और बलविंदर हीरो बन गए। दोनों ने 45 मीटर से अधिक भीतर पाइप में घुसकर करीब दो घंटे में सभी सरियों को काटा डाला।

Jai Ho Balvider

सचिव डॉ. नीरज खैरवाल ने बताया कि बुधवार देर रात ड्रिल मशीन के सामने लोहे की रॉड और गाटर आ गए थे। पहले एनडीआरएफ के जवानों ने भीतर घुसकर देखा। इसके बाद एक टीम इसे काटने के लिए भीतर गई लेकिन सफल नहीं हो पाई। फिर दूसरी टीम भीतर गई जो असफल रही।

डॉ. खैरवाल ने बताया कि इसके बाद अभियान में शामिल ट्रंचलेस कंपनी के दो एक्सपर्ट प्रवीन और बलविंदर बुलाए गए। इन दोनों ने मिलकर लोहे को गैस कटर से काटने का काम किया। 800 मिमी के पाइप में 45 मीटर से अधिक अंदर जाने पर ऑक्सीजन पहले ही कम हो जाती है।

Back to top button