Site icon Yashbharat.com

देशप्रेम से ओतप्रोत ‘जय भारत’ एंथम: एमडीएच की स्वतंत्रता दिवस पहल, शान की आवाज में;देशप्रेम से ही भारत का होगा विकास

images 13

एमडीएच के चेयरमैन और पद्मभूषण स्व. महाशय धरमपाल गुलाटी के सुपुत्र राजीव गुलाटी ने इस स्वतंत्रता दिवस पर एक एंथम रिलीज करते हुए देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा- अटूटू देशप्रेम ही भारत को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

जननी जन्म भूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी’ अर्थात् हमारी माता और हमारा देश स्वर्ग से भी श्रेष्ठ है. पिछले 105 सालों से अपने देश की सेवा में समर्पित MDH ने देश के स्वतंत्रता दिवस पर अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए ‘जय भारत’ के नाम से देशप्रेम से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत किया है जिसको सुनकर हर भारतवासी का हृदय जहां एक ओर गर्व अनुभव करेगा वहीं दूसरी ओर उसके दिल में अपने प्यारे भारत को स्वर्णिम भारत बनाने की अदम्य भावना जाग उठेगी.

इस आजादी के लिए ना जानें देश के कितने सपूतों ने अपने खून पानी तरह बहाए हैं. इस दिन को और खास बनाने के लिए भारत की जानी-मानी कंपनी MDH की तरफ से एक बेहद दिल को छू जाने वाला एंथम रिलीज किया है. जाने माने सिंगर शान ने, इस गाने को अपनी आवाज दी है. इस पर MDH के चेयरमैन और पद्मभूषण स्व. धर्मपाल के बेटे राजीव गुलाटी ने कहा कि ये गाना हर भारतीय को विकसित भारत बनाने की प्रेरणा देगा.

देशप्रेम से ही भारत का होगा विकास

एमडीएच के चेयरमैन और पद्मभूषण स्व. महाशय धरमपाल गुलाटी के सुपुत्र राजीव गुलाटी ने इस स्वतंत्रता दिवस पर एक एंथम रिलीज करते हुए अपने प्यारे देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है. उनका मानना है कि हमारा अथक परिश्रम और अटूटू देशप्रेम ही हमारे देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा और हमारे देश को विश्व-गुरू और पुन: सोने की चिड़िया बनाने का गौरव प्रदान करेगा.

Exit mobile version