Site icon Yashbharat.com

वक्फ विधेयक पर जेपीसी की रिपोर्ट सौंपी गई: जगदंबिका पाल ने ओम बिरला को सौंपी रिपोर्ट, 15 वोटों से मिली मंजूरी!

21 03 2021 om birla 21484798 135812104

वक्फ विधेयक पर जेपीसी की रिपोर्ट सौंपी गई: जगदंबिका पाल ने ओम बिरला को सौंपी रिपोर्ट, 15 वोटों से मिली मंजूरी!। वक्फ (संशोधन) विधेयक पर विचार करने वाली जेपीसी के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने गुरुवार को समिति की रिपोर्ट लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सौंप दी. समिति ने बुधवार को 655 पृष्ठों वाली इस रिपोर्ट को बहुमत से स्वीकार किया था, जिसमें बीजेपी के सदस्यों की ओर से दिए गए सुझाव को शामिल किया गया है. वहीं विपक्षी सदस्यों ने इसे असंवैधानिक बताया है।

वक्फ विधेयक पर जेपीसी की रिपोर्ट सौंपी गई: जगदंबिका पाल ने ओम बिरला को सौंपी रिपोर्ट, 15 वोटों से मिली मंजूरी!

विपक्षी पार्टी के सदस्यों का आरोप है कि यह कदम वक्फ बोर्डों को बर्बाद कर देगा. भाजपा सदस्यों ने इस बात पर जोर दिया कि पिछले साल अगस्त में लोकसभा में पेश किए गए इस विधेयक में वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में आधुनिकता, पारदर्शिता और जवाबदेही लाने का प्रयास करेगा. भाजपा सांसद जगदंबिका पाल की अध्यक्षता वाली समिति की रिपोर्ट को 11 के मुकाबले 15 मतों से मंजूरी दे दी गई. इस समिति की रिपोर्ट को विपक्षी सदस्यों ने असहमति के नोट दिए हैं।

44 प्रावधानों में संशोधन का रखा था प्रस्ताव

समिति की ओर से सोमवार को हुई बैठक में बीजेपी के सदस्यों के प्रस्तावित सभी संशोधनों को स्वीकार कर लिया था. साथ ही विपक्षी सदस्यों के संशोधनों को खारिज कर दिया था. समिति में शामिल विपक्षी सदस्यों ने वक्फ (संशोधन) विधेयक के सभी 44 प्रावधानों में संशोधन का प्रस्ताव रखा था. साथ ही दावा किया था कि समिति की ओर से प्रस्तावित कानून विधेयक के दमनकारी चरित्र को बरकरार रखेगा. मुस्लिमों के धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप करने का प्रयास करेगा।

 

Exit mobile version