Site icon Yashbharat.com

जब्‍त दवाओं के बाद जबलपुर का अश्‍विनी हॉस्पिटल पुनः सील: बिना लाइसेंस चल रहा था अस्‍पताल, संचालिका जांच से गायब

जब्‍त दवाओं के बाद जबलपुर का अश्‍विनी हॉस्पिटल पुनः सील: बिना लाइसेंस चल रहा था अस्‍पताल, संचालिका जांच से गायब

जब्‍त दवाओं के बाद जबलपुर का अश्‍विनी हॉस्पिटल पुनः सील: बिना लाइसेंस चल रहा था अस्‍पताल, संचालिका जांच से गायब

जब्‍त दवाओं के बाद जबलपुर का अश्‍विनी हॉस्पिटल पुनः सील: बिना लाइसेंस चल रहा था अस्‍पताल, संचालिका जांच से गायब

जबलपुर/बेलखाडू: कटंगी रोड (खैरी) स्थित अश्विनी हॉस्पिटल में मंगलवार को औषधि विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में दवाइयों का स्टॉक जब्त किया है। कार्रवाई पूरी होने के बाद प्रशासन ने अस्पताल को दोबारा सील कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि विगत 3 अक्टूबर को इलाज के दौरान 19 वर्षीय शेखर चौधरी की मौत हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस, तहसीलदार और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल को सील कर दिया था। उसी जांच को आगे बढ़ाते हुए मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीलबंद अस्पताल को खोलकर छानबीन की। 

बिना ड्रग लाइसेंस चल रहा था अस्पताल, मिलीं एक्सपायरी दवाएं

जांच के दौरान स्वास्थ्य विभाग और औषधि निरीक्षक की टीम को अस्पताल के भीतर से बड़ी मात्रा में दवाइयां मिलीं, औषधि निरीक्षक प्रवीण पटेल ने बताया कि अस्पताल के पास दवाइयों के भंडारण और बिक्री के लिए आवश्यक वैध औषधि अनुज्ञप्ति (ड्रग लाइसेंस) उपलब्ध नहीं था  मौके से गर्भवती महिलाओं और बच्चों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाएं मिली हैं, जिनमें से कई दवाइयां पहले ही एक्सपायर (समय सीमा समाप्त) हो चुकी थीं।: ड्रग इंस्पेक्टर, बीएमओ और परिजनों की उपस्थिति में जब्त दवाइयों की सूची तैयार कर उन्हें कार्टून बॉक्स में सील किया गया और अस्पताल को फिर से सील कर दिया गया।

जांच के दौरान नदारद रहीं अस्पताल संचालिका

कार्रवाई के दौरान अस्पताल की संचालिका डॉ. सरिता साहू मौके पर उपस्थित नहीं हुईं। टीम के सदस्यों और उनकी मां द्वारा बार-बार कॉल करने और सूचना देने के बावजूद वे जांच टीम के सामने नहीं आईं। इससे उन पर लगे आरोपों की गंभीरता और बढ़ गई है। जब्‍त दवाओं के बाद जबलपुर का अश्‍विनी हॉस्पिटल पुनः सील: बिना लाइसेंस चल रहा था अस्‍पताल, संचालिका जांच से गायब

एक अन्य मामले में ‘शिशु मंगल हॉस्पिटल’ का लाइसेंस निलंबित

इधर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. नवीन कोठारी ने राइट टाउन स्थित शिशु मंगल हॉस्पिटल का पंजीयन एवं लाइसेंस अनमोल व PCPNDT पोर्टल पर निर्धारित एंट्री न करने और निरीक्षण में पाई गई अन्य अनियमितताओं के कारण 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है।

सीएमएचओ ने स्पष्ट किया है कि सभी निजी अस्पतालों को निर्धारित स्वास्थ्य मानकों और पोर्टल प्रविष्टियों का पालन करना अनिवार्य है।

Exit mobile version