Site icon Yashbharat.com

Jabalpur Update: 5 हजार रूपये का ईनामी आरोपी गिरफ्तार

images 53

जबलपुर । थाना प्रभारी खमरिया निरूपा पाण्डे ने बताया कि प्रियदर्शनी कालोनी निवासी श्रीमति नीलू चंदेल द्वारा माह फरवरी 2019 में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी।

कि उसके सूने मकान का ताला तोडकर कोई अज्ञात चोर 2 एलईडी, एवं 3 गेैस सिलेण्डर, तथा घर के सामने खड़ी कार कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया है।

रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना मे लिया गया था। पतासाजी करते हुये 3 आरोपी सूरज डुमार निवासी प्रेम सागर, राजू थापा निवासी पाटबाबा एवं महेन्द्र पटेल निवासी संजय नगर अधारताल से चोरी गया मशरूका बरामद किया गया था।

दो गैस सिलेण्डर कबाड़ी मोह. कलीम को बेचना बताये थे, 2 सिलेण्डरो की बरामदगी हेतु मोह. कलीम निवासी मण्डी मदार टेकरी के घर पर दबिश दी जा रही थी।

मोह. कलीम घर पर एवं कबाड़खाने में नहीं मिल रहा था, पकड़े न जाने पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा मोह. कलीम की गिरफ्तारी पर नगद 5 हजार रूपये ईनाम की उद्घोषणा की गयी थी।

Exit mobile version