Jabalpur Update: सड़क दुर्घटनाओं को रोकने पुलिस अधीक्षक बहुगुणा के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

यश भारत अपडेट@आशीष शुक्ला
पुलिस अधीक्षक बहुगुणा के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उत्तर श्री अगम जैन ने किया बारीकी से निरीक्षण
थाना बरगी अन्तर्गत रमनपुर घाटी एवं चूल्हागोलाई का किया गया निरीक्षण
सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु रोड इंजीनियरिंग के सम्बंध में एन.एच.ए.आई. से किया जा रहा है पत्राचार
जबलपुर। 6 जून को रमनपुर घाटी मजार के पास सुबह लगभग 7-30 बजे ट्रकों के आपस में टकराने से 3 लोगों की अकाल मृत्यु एवं 4 लोग घायल हुये थे।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के मार्ग निर्देशन में आज दिनाॅक 9-6-2020 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उत्तर जैन (भा.पु.से.) के द्वारा उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री संतोष कोल की उपस्थिति में घटना स्थल रमनपुर घाटी एवं चूल्हा गोलाई का बारीकी से निरीक्षण किया गया, जिसमें मुख्य रूप से संकेतक व रोड इंजीनियरिंग की समस्यायें सामने आयी हैं, सड़क पर हो रही दुर्घटनाओं को रोकने हेतु रोड इंजीनियरिंग के सम्बंध में एन.एच.ए.आई. को पत्राचार किया जा रहा है








