Jabalpur Transfer: New Revenue Officers को मिला प्रभार, नायब तहसीलदार पूजा भोरहरि सहित इनकी हुई पदस्थापना

Jabalpur Transfer: New Revenue Officers को मिला प्रभार कलेक्टर ने जिले मेें नवागत राजस्व अधिकारियों को जहां विभिन्न तहसीलों में पदस्थ किया है, वहीं पहले से जमे अनेक अफसरों को यहां से वहां किया है। इसके साथ ही त्योहारों के मद्देनजर सभी तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को उनके क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है।
कलेकटर के निर्देश पर जारी पदस्थापना सूची के अनुसार तहसीलदार रश्मि चतुर्वेदी को बरेला से जबलपुर ग्रामीण, नायब तहसीलदार पूजा भोरहरि को नायब तहसीलदार सिहोरा से प्रभारी तहसीलदार सिहोरा, नायब तहसीलदार पाटन आकाशदीप नामदेव को प्रभारी तहसीलदार रांझी, नायब तहसीलदार शहपुरा, कर्तव्य अग्रवाल को प्रभारी तहसीलदार शहपुरा बनाया गया है।
इसी प्रकार प्रदूसरे जिलों से स्थानांतरित होकर आए प्रभारी तहसीलदार हरि सिंह धुर्वे को प्रभारी तहसीलदार अधारताल, विकास जैन को प्रभारी तहसीलदार पनागर, नीलिमा राजलवाल प्रभारी तहसीलदार जबलपुर कलेक्ट्रेट नजूल, दिलीप हनवत को प्रभारी तहसीलदार पाटन, जानकी उइके को प्रभारी तहसीलदार कुंडम, पूर्णिमा खंडायत को प्रभारी तहसीलदार बरेला बनाया गया है।
इसी कड़ी में नायब तहसीलदार रविंद्र पटेल को नायब तहसीलदार शहपुरा, गोरे लाल मरावी को प्रभारी नायब तहसीलदार कुंडम, चेतराम पंधा को प्रभारी नायब तहसीलदार गोरखपुर, जगभान शाह उइके को प्रभारी नायब तहसीलदार सिहोरा, जय सिंह धुर्वे को प्रभारी नायब तहसीलदार केंट-रांझी, कल्याण सिंह क्षत्री को प्रभारी नायब तहसीलदार शहपुरा और अनिल को प्रभारी नायब तहसीलदार नजूल शाखा कलेक्ट्रेट में पदस्थ किया गया है। बता दें कि आने वाले दिनों में गुड फ्राईडे, ईस्टर, रमजान माह की विभिन्न तारीखें, ईद जैसे अनेक त्योहार पड़ने हैं। इन्हीं को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर की ओर से ये पदस्थापनाएं








