जबलपुर। आज यानी रविवार अवकाश दिवस 27 सितंबर को नगर निगम द्वारा करों की राशि जमा करने पर छूट का लाभ देने की व्यवस्था की गईं है।
करदाताओं की सुविधा के लिए निगमायुक्त अनूप कुमार सिंह ने राजस्व उपयुक्त पी एन सनखेरे को सारे कैश काउंटर खोलने और अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
निगमायुक्त के निर्देशों के उपरांत उपयुक्त सनखेरे ने सभी कैश काउंटर खोलने और बाकी सभी व्यवस्था सुनिश्चित कर ली है, और सुबह 9 बजे से ही करदाताओं को करों की राशि जमा करने की सुविधाओं को देखते हुए काउंटर खोलेंगे।
इस संबंध में सनखेरे ने बताया कि सीनियर सिटीजन्स को जो छूट का लाभ मिलता है और जलशुल्क में जो छूट का प्रावधान किया गया है उसके लिए अब मात्र 4 दिन शेष बचे हैं।
इसलिए नगर निगम के प्रशासक श्री महेश चंद्र चौधरी एवं निगमायुक्त श्री अनूप कुमार सिंह ने सभी सीनियर सिटिजंस और अन्य करदाताओं से अपील की है कि आज निगम प्रशासन द्वारा प्रदत सुविधा का लाभ उठाकर समस्त बकाया कारों की राशि का भुगतान करें।

