FEATUREDjabalpur

जबलपुर: सेंट अलायसियस स्कूल के शिक्षक पर 17 वर्षीय छात्रा से अश्लील हरकत और धर्मांतरण के दबाव का आरोप; भेजा गया जेल

जबलपुर: सेंट अलायसियस स्कूल के शिक्षक पर 17 वर्षीय छात्रा से अश्लील हरकत और धर्मांतरण के दबाव का आरोप; भेजा गया जेल

जबलपुर (यश भारतडॉट कॉम)। संस्कारधानी जबलपुर के मंडला रोड स्थित गौर क्षेत्र के नामी सेंट अलायसियस स्कूल (St. Aloysius School, Gaur) में पदस्थ एक शिक्षक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। आरोपी शिक्षक पर अपनी ही 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ सोशल मीडिया पर अश्लील बातचीत करने, आपत्तिजनक सामग्री भेजने और उस पर धर्मांतरण (मतांतरण) का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगा है।

छात्रा के पिता की शिकायत पर गोराबाजार पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से गुरुवार को उसे केंद्रीय जेल (सेंट्रल जेल) भेज दिया गया।

बीएनएस, पॉक्सो और धर्मांतरण रोधी कानून के तहत एफआईआर

आरोपी की पहचान सैयद फैजान हुसैन (निवासी: गौरव परिसर, तिलहरी SBI बैंक के पीछे) के रूप में हुई है:

  • हिंदू संगठनों का विरोध: घटना की भनक लगते ही ‘हिंदू जागरण मंच’ के पदाधिकारी (धनराज सिंह ठाकुर, अभिषेक स्वामी, राजेश गुप्ता आदि) छात्रा और उसके परिजनों को लेकर गोराबाजार थाने पहुंचे और सख्त कार्रवाई की मांग की।

  • कड़ी धाराएं लागू: पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), पॉक्सो एक्ट (POCSO Act), आईटी एक्ट (IT Act) और मध्य प्रदेश धर्म स्वतंत्रता अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे देर रात गिरफ्तार कर लिया था।

3 साल से बहला-फुसलाकर मांग रहा था आपत्तिजनक तस्वीरें

पुलिस जांच और पीड़िता के बयानों में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं:

  • शादी का झांसा: आरोपी शिक्षक पिछले 3 वर्षों से छात्रा से इंटरनेट मीडिया पर चोरी-छिपे बातचीत कर रहा था। बातों में फंसाकर वह छात्रा से आपत्तिजनक तस्वीरें मांगता और खुद भी अश्लील वीडियो-मैसेज भेजता था।

  • ‘मंगेतर’ नाम से सेव कराया नंबर: आरोपी ने छात्रा के मोबाइल में अपना नंबर ‘मंगेतर’ नाम से सेव करवा रखा था और उसे शादी का झांसा देकर लगातार परेशान कर रहा था।

घर में पूजा-पाठ से दूरी बनाने पर खुला राज

शिक्षक के लगातार दुष्प्रेरित करने के कारण छात्रा अपने ही घर में सनातन परंपराओं और पूजा-पाठ से किनारा करने लगी थी:

Back to top button