Friday, May 22, 2026
Latest:
jabalpur

Jabalpur Police New Look: आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे थाने, चौकी और पुलिस क्वार्टर

जबलपुर। शहर में मेट्रो सिटी की तर्ज पर थाना भवनों कराया जा रहा है। इसे तैयार करने में डिजाइनिंग, नक्शा समेत हर छोटी बड़ी चीजों का ध्यान रखा जा रहा हैं।

ताकि किसी भी थाने में कोई कमी न रह जाए। सभी सामान व्यवस्थित रखने के लिए अलग से कक्ष भी हो। नए बन रहे थाने आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे इसी तरह पुलिस चौकी और पुलिस क्वार्टर भी सुविधायुक्त बनवाएं जा रहे हैं।

लार्डगंज क्षेत्र में अधिकारियों के लिए 56 क्वार्टर: रक्षित निरीक्षक सौरभ तिवारी ने बताया कि लार्डगंज क्षेत्र में राजपत्रित अधिकारियों के लिए 56 क्वार्टर बन रहे है। यह 7 मंजिला इमारत होगी, जिसके बड़े कमरे और अन्य सुविधाएं होगी। इसके अलावा पुलिस लाइन में 120 क्वार्टर कर्मचारियों के लिए तैयार किए जा रहे है।

वहीं सिविल लाइन में भी आरक्षक, प्रधान आरक्षक के लिए तैयार किए जा रहे112 क्वार्टर का भूमिपूजन कर दिया गया है। जल्द ही यह सभी क्वार्टर बनकर तैयार हो जाएगे।

अप्रैल माह तक बन जाएगा भवन : एसपी कार्यालय के पास बन रही बिल्डिंग, जिसे अभी क्राइम ब्रांच के लिए तैयार किया जा रहा है। हालांकि बिल्डिंग तैयार होने के बाद सुविधा के हिसाब से उसमें जो कार्यालय उचित होगा उसे शिफ्ट किया जा सकता है। अप्रैल माह तक इसका कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा।

अप्रैल में यह बन जाएंगे

गढ़ा थाना

चरगवां थाना

बघराजी चौकी

डुमना चौकी

बरगी नगर चौकी

पुलिस लाइन के 120 क्वार्टर

ये थाने 8 माह में हो जाएंगे तैयार:

रांझी

मदनमहल

ओमती

लार्डगंज

गोहलपुर

यह थाने है प्रस्तावित

हनुमानताल

बेलबाग

खितौला

इन थानों के लिए तलाश रहे भूमि:

संजीवनी नगर

ग्वारीघाट

माढ़ोताल

थानों में यह रहेगी सुविधाएं: थानों में अभी जब्ती का सामान रखने की व्यवस्था नहीं थी, लेकिन नए थानों में ऐसी कोई कमी नहीं रहेगी। इसमें बिसरा तक रखने के लिए अलग से कक्ष है। ताकि वह सुरक्षित रखा जा सके। इसके अलावा टीआइ रुम, कांफ्रेस रुम, महिला, पुरूष बंदी गृह अलग अलग होंगे, महिला हेल्प डेस्क के लिए भी अलग कक्ष बनाया गया है। इसके अलावा रेस्ट रुम और बल के रेस्ट करने के लिए भी कक्ष बनाया गया है।

एक थाने की लागत 1 करोड़ 39 लाख रुपये : शहर का हर एक थाने की लागत 1 करोड़ 39 लाख रुपये है। वहीं ग्रामीण थानों की लागत 1 करोड़ और चौकियों की कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है।

थाने, चौकियों और पुलिस क्वार्टर का निर्माण तेज गति से चल रहा है। थानों को आधुनिक तरीके से बनाया जा रहा है। जिसमें प्रर्याप्त संख्या में विवेचकों के बैठने का स्थान और सायबर को लेकर अलग से कक्ष के अलावा अन्य सुविधाएं भी होगी।

सिद्धार्थ बहुगुणा, एसपी

Ashutosh Shukla

30 वर्षों से सकारात्मक पत्रकारिता का अनुभव