Site icon Yashbharat.com

जबलपुर: पटवारियों की हड़ताल खत्म, काम पर लौटे; निजता के हनन और मोबाइल जब्ती मामले में कलेक्टर से मिलेंगे कर्मचारी

पटवारी विवाद: डिप्टी सीएम से वार्ता के बाद सरकार ने सीएस को भेजी नोटशीट, लेकिन काम पर वापसी से इंकार; 'स्वामित्व योजना' का 50 लाख का लक्ष्य अटका

पटवारी विवाद: डिप्टी सीएम से वार्ता के बाद सरकार ने सीएस को भेजी नोटशीट, लेकिन काम पर वापसी से इंकार; 'स्वामित्व योजना' का 50 लाख का लक्ष्य अटका

जबलपुर: पटवारियों की हड़ताल खत्म, काम पर लौटे; निजता के हनन और मोबाइल जब्ती मामले में कलेक्टर से मिलेंगे कर्मचारी

जबलपुर ब्यूरो: स्वामित्व अभियान के तहत काम न करने को लेकर निलंबित किए गए जबलपुर जिले के पटवारियों को रविवार को बहाल कर दिया गया है। इसके साथ ही प्रशासन ने उन पटवारियों को जारी किए गए कारण बताओ नोटिस भी वापस लेकर बड़ी राहत दी है। प्रशासन और पटवारी संघ के बीच हुई सकारात्मक बातचीत के बाद सोमवार से जिले के पटवारी काम पर लौटेंगे और स्वामित्व योजना के काम में जुटेंगे।

मोबाइल जब्ती और निजता के हनन से भड़का था विवाद जानकारी के अनुसार, स्वामित्व योजना के तहत काम का दबाव बनाने को लेकर तहसीलों में अधिकारियों और पटवारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। आरोप है कि कुंडम तहसील में एक महिला पटवारी का मोबाइल फोन जबरन लेकर उसकी पर्सनल चैट और निजी जानकारियां देखी गईं, जिससे महिला पटवारी की तबीयत बिगड़ गई। इस घटना के विरोध में पटवारी संघ ने कुंडम थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

इसी तरह की एक घटना मझौली में भी सामने आई, जहां पटवारी को घर से बुलाकर उसका मोबाइल ले लिया गया था।

पूर्व SDM के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े पटवारी भले ही निलंबन वापस ले लिया गया है, लेकिन कुंडम की पूर्व SDM के खिलाफ पटवारियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। पटवारी संघ का कहना है कि मई महीने में भी उक्त अधिकारी के खिलाफ कार्यालयीन छुट्टियों में काम कराने और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत कलेक्टर से की गई थी।

पटवारी संघ सोमवार को कलेक्टर से मुलाकात कर संबंधित अधिकारी पर सख्त कार्रवाई की मांग करेगा। निलंबन रद्द होने से भले ही प्रशासकीय कामकाज सामान्य हो गया हो, लेकिन निजता के हनन के मुद्दे पर प्रशासन और पटवारी संघ के बीच तनातनी बनी हुई है। जबलपुर: पटवारियों की हड़ताल खत्म, काम पर लौटे; निजता के हनन और मोबाइल जब्ती मामले में कलेक्टर से मिलेंगे कर्मचारी

Exit mobile version