jabalpur

Jabalpur News Alert: कहर बरपाने की तैयारी में डेंगू, विक्टोरिया में 50 लाख का प्रोजेक्ट हाशिए पर, पढ़िए पूरी खबर

जबलपुर। शहर में बढ़ते डेंगू संकट के बीच जिला अस्पताल विक्टोरिया में अधिकारियों की हद दर्जे की लापरवाही सामने आई है। वर्षों पहले सरकारी खर्च पर खरीदी गई लाखों रुपये की मशीनें बंद पड़ी हैं।

विक्टोरिया में भर्ती डेंगू के मरीजों की जान बचाने के लिए प्लेटलेट के इंतजाम में स्वजन अन्य ब्लड बैंकों का चक्कर लगा रहे हैं। विक्टोरिया में प्लेटलेट एफरेसिस व ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट के प्रोजेक्ट पर करीब 50 लाख रुपये खर्च किए गए थे।

Back to top button