Jabalpur News : 506 आर्मी बेस में विस्फोट, एक मृत, कई घायल

तोप में लगने वाला गैस सिलेण्डर फटा, वर्कशॉप में भगदड़, अधिकारी मौके पर पहुंचे
जबलपुर ।नगर में स्थित 506 आर्मीबेस वर्कशॉप में सुबह केसमय बड़ा हादसा हो गया जिसमेंएक तोप में लगा सिलेंडर बस्ट होगया। सिलेण्डर फटने से एक सैन्यकर्मी की घटनास्थल पर ही मौत कीपुष्टि तो कर दी गयी है जबकि एकअन्य सैन्य कर्मी की मौत कीअधिकृत रूप से पुष्टि नहीं की गयी है।
जबलपुर। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां सैन्यकर्मीयों की हालत गंभीर बताई जा रही है। आरमी बेस के सुरक्षा अधिकारी ने मिली जानकारी अनुसार कोरोना वाइरस के चलते वर्कशॉप बंद था। कोई भी सिविल कर्मचारी डयूटी पर नहीं था चूंकि सेना का कोई जरूरी काम आ गया था जिसे करने के लिए सैन्य कर्मियों को वहां पर नियुक्त किया गया था।
बताया जाता है कि किसी काम के दौरान आरजी तोप की सुधार के दौरान उसमें लगा सिलेंडर फट गया। जिसमें एक सैन्यकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई शेष घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। खबर है कि एक सैन्यकर्मी को ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। लेकिन समाचार लिखे जाने तक वहां पर उनका इलाज जारी है। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार एक और सेना के जवान की मौत हो गई ।
जबकि दो गंभीर अवस्था में अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है। घटना की खबर लगते ही वहां आसपास के रहवासीयों और वहां के कर्मचारियों में खलबली मच गई। प्रत्येक कर्मचारी वहां एक दूसरे से इस घटना के संबंध में जानकारी हासिल करने का प्रयास करते रहे। लेकिन किसी से विस्तृत ब्यौरा नहीं मिल पाया।यशभारत द्वारा लगातार वरिष्ठ अधिकारीयों से संपर्क किया जा रहा था। लेकिन कामाडेट सहित सभी हताहतो की चिकित्सा और अन्य इंतजाम में लगे रहे। लिहाजा बड़ी देर बाद इस संबंध में सुरक्षा अधिकारी ने इस संबंध में बताया कि आगे पुलिस को सूचित किया गया है। पुलिस आने के बाद कार्रवाही की जाएगी।








