Site icon Yashbharat.com

Jabalpur News: हर व्यक्ति हमेशा रखें सावधानी-कलेक्टर कर्मवीर शर्मा

IMG 20201004 WA0008

जबलपुरयशभारत। jabalpur कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने रविवार चार अक्टूबर की ब्रीफिंग में अपडेट देते हुये कोरोना के संक्रमण से बचने नागरिकों से एक बार पुनः सतर्कता बरतने का अनुरोध किया है।

श्री शर्मा ने कहा कि बीते कुछ दिनों से कोरोना संक्रमितों संख्या कम हो रही है।

लेकिन इसके बावजूद कोरोना प्रोटोकॉल के पालन में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिये।

उन्होंने कहा कि यदि ढिलाई बरती गई तो कोरोना संक्रमितों की संख्या कभी भी बढ़ सकती है।

इसलिये हमें और ज्यादा सख्ती से मास्क लगाने, बार-बार साबुन से हाथ धोने या सेनिटाइजर का इस्तेमाल करने, बहुत ज्यादा आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने, भीड़ में न जाने तथा फिजिकल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना होगा ताकि संक्रमण के गिरफ्त में आने से बचा जा सके। श्री शर्मा ने आने वाले त्यौहारों को भी घर में ही रहकर मनाने की अपील भी लोगों से की है ।

Exit mobile version