Site icon Yashbharat.com

Jabalpur news: शाम 7 बजे के बाद घर से बाहर निकलने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

IMG 20200527 WA0029

जबलपुर, अपडेट@आशीष शुक्ला। जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर भरत यादव ने शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक लोगों के घर से बाहर निकलने पर लगाये गये प्रतिबन्ध का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश सभी एसडीएम एवं पुलिस अधिकारियों को दिये हैं ।

श्री यादव ने कहा कि लॉकडाउन के तहत लगाये गये नाइट कर्फ्यू (शाम सात से सुबह सात बजे तक) का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों से सख्ती से निपटने एवं उनके विरुद्ध भारतीय दंड विधान की धारा 188 के तहत प्रकरण दर्ज करने के निर्देश भी इन अधिकारियों को दिये हैं ।

Exit mobile version