Site icon Yashbharat.com

Jabalpur news: निदान फॉल में डूबे युवक का नहीं लगा सुराग, सुबह फिर होगी तलाश

water kapil dhara

water kapil dhara

जबलपुर। जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर कटंगी थाना अंतर्गत निदान फॉल में आज सैलानियों की काफी भीड़ रही जहां जबलपुर से आए एक निदान के गहरे पानी में चला गया उसके साथियों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा डूबे युवक की काफी तलाश की गई किंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा मैदान में अंधेरा हो जाने के कारण सुबह गोताखोरों द्वारा युवक की तलाश की जाएगी।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार संजीवनी नगर निवासी 19 वर्षीय अर्पित गुप्ता अपने साथियों के साथ आज सुबह कटंगी के निदान पाल में घूमने के लिए आया हुआ था जहां पर वह नहाते वक्त फिसल जाने के कारण गहरे पानी में चला गया।

जिसकी सुबह तलाश की जाएगी उल्लेखनीय है कि इन दिनों कटंगी के निदान फॉल में शहर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से काफी लोग यहां पर लुफ्त उठाने के लिए पहुंचते है।

जानकारों के अनुसार जिस जगह पर यह हादसा हुआ वहां पर अथाह गहराई है एवं पहुंचने का रास्ता ही बहुत कठिन है इसके बावजूद भी प्रति रविवार को यहां पर भारी जन सैलाब रहता है इसके पूर्व भी इस जगह पर अनेक घटनाएं घटित हो चुकी हैं।

Exit mobile version