FEATUREDjabalpurLatest

JABALPUR NEWS दुकानदार की सिर कुचलकर हत्या, खंडहर में मिली लाश

जबलपुर। गोकलपुर बाजार में कपड़े की दुकान चलाने वाले व्यापारी दीपक कुलमाली की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। एक खंडहर में पड़ी हुई मिली। लाश को सबसे पहले उनकी पत्नी ने देखा। रात भर से इंतजार कर रही है उनकी पत्नी सुबह पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने जा रही थी तभी उनकी नजर लाश पर पड़ी।

रांझी पुलिस थाना क्षेत्र के टीआइ विजय परस्ते ने बताया कि आजाद नगर निवासी दीपक कुलमाली 45 वर्ष गोकलपुर बाजार में कपड़ा दुकान का संचालन करते थे। दीपक बुधवार रात दुकान से घर नहीं पहुंचे। उनकी पत्नी ने मोबाइल पर संपर्क किया तो वह बंद मिला। गुरुवार सुबह उनकी पत्नी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने पुलिस थाना जा रही थी। इससे पहले वह आसपास के क्षेत्र में पति की तलाश करती रही।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अग्रवाल ने बताया कि सिर पर पत्थर पटककर दीपक की हत्या की गई थी। उन्होंने कहा कि आरोपित की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों की गुत्थी सुलझ पाएगी। वारदात की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई पत्नी समेत अन्य परिवार जनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था।
सूत्रों का कहना है कि हत्यारे को एक स्थानीय कद्दावर नेता का संरक्षण प्राप्त है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है परंतु समाचार लिखे जाने तक उसकी गिरफ्तारी की घोषणा नहीं की गई है।

Back to top button