जबलपुर। विगत कुछ समय से जोन के अंतर्गत रेत माफियों द्वारा अवैैध रूप से रेत के परिवहन की सूचना पुलिस महानिरीक्षक को प्राप्त हो रही थी । उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी जोन के सभी पुलिस अधीक्षकों को कड़े निर्देश देते हुए रेत माफियों पर शिकंजा कसने के आदेश दिए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से जबलपुर, कटनी, छिन्दवाड़ा, सिवनी एवं नरसिंहपुर जिले के विभिन्न थानान्तर्गत क्षेत्रों में रेत के अवैध उत्खनन परिवहन की सूचना आईजी विवेक शर्मा को प्राप्त हो रही थी जिसको आईजी श्री शर्मा ने गंभीरता से लेते हुये जोन के समस्त पुलिस अधीक्षकों को इसके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
पुलिस महानिरीक्षक द्वारा कहा गया कि इस अवैध उत्खनन/परिवहन से एक ओर जहाँ शासन को वित्तीय क्षति होती है वहीं इस धंधे में शरीक लोगों के द्वारा आपसी रंजिश की वजह से अपराधों की बढ़ोत्तरी होती है और साथ ही तेज गति से डम्परों, ट्रैक्टर ट्रालियों के द्वारा सड़क पर चलने से दुर्घटनाएँ भी होती हैं जो कि समय-समय पर गंभीर कानून-व्यवस्था का रूप ले सकती है।
पुलिस महानिरीक्षक द्वारा समस्त पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया कि अपने जिले के जिला कलेक्टर एवं माइनिंग ऑफिसर के साथ बैठक कर, जिन-जिन क्षेत्रों में अवैध उत्खनन व्यापक रूप से किया जा रहा है एवं जहां से सबसे ज्यादा शिकायतें प्राप्त हो रहीं हैं उन जगहों पर संयुक्त रूप से कार्यवाही कराये, साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि अवैध रेत का जिन स्थानों पर विक्रय किया जा रहा है, वहाँं पर भी चैकिंग कराई जावे ताकि अवैध उत्खनन वाला रेत प्रदाय न कर सके और एक पिट/पास/परमिट पर वाहन द्वारा एक से अधिक चक्कर लेकर शासन को वित्तीय हानि न पहुँचायी जा सकें।
क्या कहते हैं आईजी…
रेत माफियों पर लगातार कार्रवाई करने के लिए जोन के सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए जा चुके हैं जिसमें यह भी आदेश दिए गए हैं कि जहां से रेत निकालने की स्वकृति मिली है रेत वहीं से निकल रही है या फिर अन्य जगह से तो नहीं निकाली जा रही है इसमें मायनिंग टीम के साथ मिल कर विधिवत कार्रवाई करें।
-विवेक शर्मा
पुलिस महानिरीक्षक

