Coronaमध्यप्रदेश

Jabalpur ICMR से आई गुड न्यूज, सभी 64 सेम्पल निगेटिव

जबलपुर। (यश भारत अपडेट@आशीष शुक्ला)जबलपुर में ठक्कर ग्राम से एक पॉजिटिव मिलने की खबर के बाद राहत भरी न्यूज़ प्राप्त हुई है। जबलपुर आईसीएमआर में आज पहुंचे 64 सैम्पल की सभी रिपोर्ट निगेटिव आई हैं।

आज गुरुवार की रात मिली 64 सेम्पल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है । सभी सेम्पल जाँच में *निगेटिव* पाये गये हैं । आपको बता दें कि जबलपुर में अब तक 194 पॉजिटिव मिल चुके हैं। 9 लोगों की मौत हुई जबकि एक सैकड़ा से अधिक लोग स्वस्थ होकर  घर जा चुके हैं। जबलपुर फिलहाल रेड जोन में है।

Back to top button