आशीष शुक्ला…
जबलपुर, यशभारत। वनमंडलाधिकारी कार्यालय जबलपुर के डीएफओ रविंद्रमणि त्रिपाठी का मंडला तबादला हो गया है।
उनकी जगह मंडला डीएफओ अंजना सुचिता तिर्की को जबलपुर भेजा गया है।
जिले की नवागत डीएफओ तिर्की ने अपना प्रभार ले लिया है।
वर्तमान में उनके पास मंडला का प्रभार भी है।
कहा जा रहा है कि डीएफओ तिर्की 16 अक्टूबर से जबलपुर कार्यालय में कामकाज संभाल लेंगी।

