Site icon Yashbharat.com

जबलपुर में आज कोरोना से मामूली राहत, मिले 48 नये पॉजिटिव, 72 स्वस्थ

Corona

Corona

जबलपुर -आशीष शुक्ला jabalpur कोरोना corona से स्वस्थ होने पर शुक्रवार 27 नवम्बर को 72 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया तो वहीं 48 नए मरीज मिले।

बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 1 हजार 681 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 48 नये मरीज सामने आये हैं।

आज डिस्चार्ज हुये 72 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 13 हजार 167 हो गई है और रिकवरी रेट 93.36 प्रतिशत हो गया है।

कल गुरुवार की शाम 6 बजे से आज शुक्रवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 48 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 14 हजार 103 हो गई है।

बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना से एक व्यक्ति की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से मृत होने वाले मरीजों की संख्या 222 हो गई है। जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस 714 हो गये हैं। आज कोरोना टेस्ट हेतु 1 हजार 783 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं।

Exit mobile version