Site icon Yashbharat.com

Jabalpur Corona Update: 102 लोग कोरोना मुक्त होकर घर लौटे,148 हुए संक्रमित

flu-vaccine_corona

flu-vaccine_corona

जबलपुर।  कोरोना से स्वस्थ होने पर आज सोमवार अट्ठाईस मार्च को 102 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है, वहीं 1628 सेम्पल की प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट्स में 148 नये मरीज सामने आये हैं ।

कोरोना से आज स्वस्थ हुये 102 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 17 हजार 407 हो गई है और रिकवरी रेट 92.37 प्रतिशत हो गया है ।

कल रविवार की शाम 6 बजे से आज सोमवार की शाम 6 तक पिछले चौबीस घण्टे के दौरान मिले कोरोना के 148 संक्रमित व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना मरीजों की संख्या 18 हजार 844 हो गई है ।

पिछले चौबीस घण्टे में दो व्यक्तियों की मृत्यु की रिपोर्ट प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 264 हो गई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 1173 हो गये हैं । कोरोना की जांच हेतु आज 902 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं।

Exit mobile version