Tuesday, May 26, 2026
Latest:
jabalpur

Jabalpur Corona Update: जबलपुर में कोरोना से महिला की मौत, मचा हड़कंप

Jabalpur: जबलपुर में नही थम रहा मौत का सिलसिला, कोरोना से जबलपुर में एक औऱ मौत हो गई। जिम्मेदार अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। जबलपुर में इस घटना के बाद फिर हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार संजय गांधी बागड़ी मोहल्ला की महिला की मौत हो गई है।

मौत के बाद महिला की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव पाई जाने पर मोक्ष संस्था ने अंतिम संस्कार किया।

उधर कोरोना से स्वस्थ होने पर  मार्च 36 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है। वहीं 888 सेम्पल की प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट्स में 45 नए मरीज सामने आए हैं।

कोरोना से आज स्वस्थ हुए 36 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 16 हजार 537 हो गई है और रिकवरी रेट 97.21 प्रतिशत हो गया है।

शुक्रवार की शाम 6 बजे से शनिवार की शाम 6 तक पिछले चौबीस घण्टे के दौरान मिले कोरोना के 45 संक्रमित व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना मरीजों की संख्या 17 हजार 011 हो गई है।

पिछले चौबीस घण्टे में कोरोना से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु की रिपोर्ट नहीं मिली है। कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 252 ही है। जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 222 हो गए हैं। कोरोना की जांच हेतु शनिवार को 1050 व्यक्तियों के सेम्पल लिए गए हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम