जबलपुर( आशीष शुक्ला )। आज शाम को मिली रिपोर्ट में 12 कोरोना पॉजिटिव है। जिसमे 12 पॉजिटिव में दो परिवार के 8 लोग और अहमदाबाद से आया हुआ मजदूर है।
ये पॉजिटिव मामलों में दो परिवारों के आठ लोग शामिल हैं । जबकि एक पॉजिटिव मिला व्यक्ति प्रवासी मजदूर है ।
चंदन कॉलोनी हुनमान मंदिर के पीछे रहने वाला 34 साल का यह व्यक्ति 8 मई को अहमदाबाद से जबलपुर आया था ।
एक परिवार तकी रजा कम्पाउंड नार्थ सिविल लाइन का निवासी है । इस परिवार के चार सदस्य पॉजिटिव पाये गये हैं । इनमें दो महिलाएं एवं दो पुरुष शामिल हैं ।
ये पूर्व में संक्रमित आये व्यक्ति के सम्पर्क में आने वालों में शामिल हैं । इसी तरह पंप हाउस के पास आजादनगर गोहलपुर निवासी परिवार के भी चार सदस्य पॉजिटिव पाये गये हैं ।
इनमें आठ बर्षीय बालक , दस वर्ष की बालिका तथा 52 वर्ष की महिला एवं 60 बर्षीय पुरुष शामिल हैं ।
ये पूर्व में संक्रमित पाई गई जबलपुर हॉस्पिटल की कर्मचारी के सम्पर्क में थ चाँदमारी घमापुर निवासी 32 वर्षीय युवा शामिल है जिसकी माँ पूर्व में पॉजिटिव पाई गई थीं ।
इसी तरह अगस्टीन स्कूल के पास न्यू शास्त्री नगर में रहने वाले 57 और 61 वर्षीय व्यक्ति को पॉजिटिव पाया गया है । ये दोनों भी पूर्व में पॉजिटिव पाये गये व्यक्ति के सम्पर्क में थे।

