Jabalpur corona news: जबलपुर में आज मिले 3 कोरोना पॉजिटिव

जबलपुर, (यश भारत ब्रेकिंग अपडेट आशीष शुक्ला)। जबलपुर आईसीएमआर लैब और मेडिकल कॉलेज के बायोलॉजी लैब से प्राप्त हुए 204 सैंपल में से 3 रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है।
पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों में से एक आरपीएसएफ का कॉन्स्टेबल है जबकि दो अन्य पॉजिटिव पाए गए जिनमे मिलोनीगंज निवासी 17 वर्षीय युवक है जिसकी मां पूर्व में करोना पॉजिटिव पाई जा चुकी है।
मिली जानकारी के अनुसार युवक आटा चक्की रिपेयरिंग का काम करता है। 4 दिन पहले अपने चार खंबा निवासी दोस्त के साथ चक्की रिपेयरिंग के लिए मोटरसाइकिल से नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव गया था।
इसके पहले वह गढ़ा क्षेत्र की चार पांच आटा चक्की में रिपेयरिंग का काम कर चुका है। तीसरा पॉजिटिव पाया गया 17 वर्षीय युवक 15 मई को अहमदाबाद से शाहपुरा तहसील के ग्राम सोनपुर पहुंचा था, तभी से वह शासकीय स्कूल मैं क्वॉरेंटाइन है। अमदाबाद में वह एक केमिकल फैक्ट्री में काम करता था।








