#MP Vidhansabha ElectionsLatestPoliticsमध्यप्रदेश

Jabalpur Congress Candidate जबलपुर से दिनेश यादव होंगे कांग्रेस उम्मीदवार, नाम तय घोषणा शेष

Jabalpur Congress Candidate जबलपुर से दिनेश यादव होंगे कांग्रेस उम्मीदवार, नाम तय घोषणा शेष

Jabalpur Congress Candidate मतदान की तारीख़ के ऐलान के बाद राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ी है। भाजपा ने तो काफी दिन पहले जबलपुर से आशीष दुबे को उम्मीदवार बना दिया लेकिन कांग्रेस में पशोपेश की स्थिति थी पर अब जो खबर मिल रही उसके अनुसार कांग्रेस ने भाजपा से मुकाबला करने टिकट फाइनल कर ली है। जबलपुर से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश यादव का नाम लगभग फाइनल माना जा रहा है। हालांकि कांग्रेस पार्टी द्वारा इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

सूत्रों के मुताबिक सोशल मीडिया पर दिनेश यादव को बधाइयां देने का ताँता भी लग गया है। उल्लेखनीय की विगत दिनों पहले भाजपा द्वारा आशीष दुबे को प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारा जा चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो के मुताबिक कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया पूर्व विधायक संजय यादव आदि द्वारा दिनेश यादव को बधाइयां दी जा रही है।

Back to top button