jabalpurLatest

Jabalpur Breaking: तिलवारा में मिली युवक की सिर कटी लाश, जानिए आखिर ऐसा क्या हुआ..

जबलपुर। गुरुवार की सुबह तिलवारा घाट में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है जिसमें तिलवारा घाट में रहने वाले विजेत कश्यप की सर कटी लाश तिलवारा घाट थाना अंतर्गत रामनगर के पास मिली हुई है। जानकारी के मुताबिक विजेत ने रामनगरा में रहने वाली पूजा शुक्ला से 2 माह पूर्व प्रेम विवाह किया था।

जिससे परेशान होकर पूजा शुक्ला के भाई 23 वर्षीय मिंटू शुक्ला ने विजेत कश्यप की कुल्हाड़ी से गर्दन काट कर हत्या कर दी है। पुलिस की माने तो हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गया है ।

वही क्षेत्रीय जनों का कहना है कि हत्या के बाद आरोपी ने विजेत कश्यप का सर काट के उसे बोरी में रखा और थाने लेकर पहुंच गया था, लेकिन इस विषय में पुलिस कुछ भी कहने तैयार नहीं है वही हत्या के बाद मृतक के परिजन दहशत के चलते घटनास्थल पर जाने तैयार नहीं हो रहे हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम