Sunday, May 24, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

Jabalpur Breaking जबलपुर BJP संभागीय कार्यालय में भिड़े दावेदारों के समर्थक

Jabalpur Breaking। जबलपुर के BJP सम्भागीय कार्यालय में आज शाम उस वक्त हंगामा हो गया जब यहां भाजपा दावेदारों के समर्थक केंद्रीय मंत्री तथा प्रभारी भूपेंद्र यादव के सामने भिड़ गए। भाजपा कार्यालय में केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव के गनमैन से कार्यकर्ताओं की जमकर तूतू मेमे हुई। इस बीच गाली गलौज भी सुनाई पड़ती रहीं। बताया गया कि ये कार्यकरता अपने अपने नेताओं को टिकट देने की मांग पर आपस मे भिड़े थे। हालांकि भाजपा नेताओं ने इस पर चुप्पी साध ली है।

भाजपा से संभागीय कार्यालय में टिकट वितरण से नाराज कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। रानीताल पार्टी कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उत्तर मध्य विधानसभा प्रत्याशी अभिलाष पांडे का विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। पार्टी कार्यालय में पूर्व विधायक उत्तर मध्य शरद जैन के पुत्र रोहित जैन एवं समर्थक कार्यकर्ताओं द्वारा लगभग 40-50 की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष वी.डी शर्मा के विरोध में नारेबाजी प्रदर्शन की गई |

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम