Saturday, May 2, 2026
Latest:
Latest

Jabalpur Bargi Accident: बरगी की लहरों ने छीनी 11 जिंदगी, रेस्क्यू के 48 घंटे बाद मिले दो मासूमों के शव; आर कामकराज और एक अन्य की तलाश अब भी जारी

Jabalpur Bargi Accident: बरगी की लहरों ने छीनी 11 जिंदगी, रेस्क्यू के 48 घंटे बाद मिले दो मासूमों के शव; आर कामकराज और एक अन्य की तलाश अब भी जारी।  जबलपुर के प्रसिद्ध बरगी बांध में गुरुवार को हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। हादसे के करीब 48 घंटे बाद रेस्क्यू टीम को दो बच्चों के शव बरामद करने में सफलता मिली है। हालांकि, परिवार के मुखिया और एक अन्य सदस्य का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है।

Jabalpur Bargi Accident: बरगी की लहरों ने छीनी 11 जिंदगी, रेस्क्यू के 48 घंटे बाद मिले दो मासूमों के शव; आर कामकराज और एक अन्य की तलाश अब भी जारी

गमगीन हुआ खमरिया इलाका

लापता पर्यटकों में जबलपुर आयुध निर्माणी खमरिया निवासी आर कामकराज (38), उनका पुत्र श्रीतमिलवेंदन (5), भतीजा मयूरन (9) और विरोज सोनी (6) शामिल थे। शनिवार को सुबह चले रेस्क्यू ऑपरेशन में दो बच्चों के शव पानी से निकाल लिए गए हैं। इस खबर के बाद से खमरिया स्थित उनके निवास और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

रेस्क्यू ऑपरेशन में आ रही बाधा

एनडीआरएफ (NDRF) और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें शनिवार सुबह 6 बजे से ही बांध की गहराई खंगाल रही हैं। लेकिन सर्च ऑपरेशन में मौसम विलेन बना हुआ है:

  • तेज हवाएं: बांध में चल रही तेज हवाओं के कारण लहरें उठ रही हैं, जिससे छोटी नावों से सर्च ऑपरेशन चलाना जोखिम भरा हो गया है।
  • गहरा पानी: गोताखोर ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ बार-बार पानी के भीतर जा रहे हैं, लेकिन अभी भी दो लापता लोगों का सुराग नहीं मिल पाया है।

कैसे हुआ था हादसा?

बता दें कि गुरुवार को पर्यटकों से भरा क्रूज अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया था। तब से ही प्रशासन और बचाव दल लापता लोगों को ढूंढने में जुटे हुए हैं। परिजनों का बुरा हाल है और वे बांध के किनारे टकटकी लगाए अपने अपनों का इंतजार कर रहे हैं।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि