Site icon Yashbharat.com

Jabalpur: होम साइंस कॉलेज में 5 छात्राओं के पॉजिटिव आने से मचा हंगामा

IMG 20210316 WA0009

जबलपुर। शहर में इस वक्त कोरोना फिर से वापसी करता नजर आ रहा है इसी कड़ी में कुछ दिन पूर्व होम साइंस कॉलेज में एक छात्रा के पॉजिटिव आने के बाद आज तीन छात्राएं फिर से पॉजिटिव आ गई, जिसके बाद पूरे कॉलेज में हंगामा मच गया ।

प्रैक्टिकल की परीक्षाओं को लेकर छात्राओं का फूटा गुस्सा

छात्राओं द्वारा कॉलेज में जमकर प्रदर्शन किया गया ।छात्राओं का कहना था कि जिस प्रकार से कॉलेज प्रबंधन लगातार परीक्षाओं को टालने की कोशिश नहीं कर रहा है उस कारण छात्राओं में गुस्से का माहौल है। छात्राओं ने कॉलेज में जमकर हंगामा करते हुए बार-बार यह मांग की कि कल से प्रैक्टिकल की परीक्षाएं प्रारंभ हो रही हैं और यहां इस वक्त लड़कियों के पॉजिटिव आने से सभी छात्राओं में असमंजस का माहौल है।
1 हफ्ते के लिए आगे बढ़ी प्रायोगिकी परीक्षाएं
वही कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि कोरोना का माहौल देखते हुए परीक्षाओं को 1 हफ्ते के लिए स्थगित किया गया है और अगर आने वाले समय में भी इसी प्रकार का माहौल होता है तो परीक्षाओं से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

जबलपुर से सर्जन शुक्ला की रिपोर्ट

Exit mobile version