Site icon Yashbharat.com

Jabalpur : शहरहित मुद्दों को लेकर डीआरएम के साथ निगमायुक्त की बैठक

IMG 20200713 WA0021

जबलपुर। डीआरएम संजय विश्वास के साथ निगमायुक्त अनूप कुमार सिंह ने शहरहित के मुद्दों पर गहन चर्चा की।

रेलवे और नगर निगम अधिकारियों के बीच हुई इस संयुक्त बैठक में मुख्य रेलवे स्टेशन एवं मदन महल रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास और आसपास के क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण के विषयों पर अधिकारियों ने विचार किया एवं सामूहिक रूप से निर्णय लिया।

कि आज दिनांक 14 जुलाई को अपराह्न 12से संयुक्त निरीक्षण करेंगे और स्थितियों को समझेंगे तभी कोई निर्णय ले पाएंगे।

बैठक में रेलवे एवं नगर निगम के बीच भूमि के आदान प्रदान, ब्रिज नम्बर 2 के विस्तार, नगर निगम द्वारा रेलवे को जलापूर्ति, रेल सौरभ कॉलोनी के पास वेस्ट डंपिंग यार्ड का स्थानान्तरण, रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटाने, स्मार्ट सिटी द्वारा मदन महल स्टेशन के विकास के सम्बंध में अधिकारियों ने चर्चा किया।

बैठक में अधिकारियों ने उपरोक्त बिंदुओं पर संयुक्त रूप से निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने का निर्णय लिया।

मंडल रेल प्रबंधक श्री संजय विश्वास एवं निगमायुक्त श्री अनूप कुमार सिंह ने सभी तकनीकी पहलुओं पर चर्चा करते हुए बकाया राजस्व एवं जलकर वसूली के सम्बंध में विशेष प्रयास किए जाने का आग्रह किया।इस अवसर पर रेलवे कॉलोनियों में जल वितरण व्यवस्था एवं देयकों के सम्बंध में भी चर्चा की गई।

बैठक में अधिकारियों ने रेलवे ब्रिजों के नीचे जल भराव को दृष्टिगत रखते हुए जल भराव रोकने प्रभावी कदम उठाने पर सहमति बनाई और नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए जलभराव को रोकने एवं जल निकासी की सुदृढ़ व्यवस्था बनाए जाने का निर्णय लिया गया।

बैठक मे स्मार्ट सिटी के सी ई ओ आशीष कुमार पाठक,ए ड़ी आर एम  अभितोष वल्लव, अपर आयुक्त श्री रोहित सिंह कौशल, अधीक्षण यंत्री  एस के द्विवेदी. उपायुक्त राजस्व श्री पी एन सनखेरे, कार्य पालन यंत्री  कमलेश श्रीवास्तव, पुरुषोत्तम तिवारी,स्वास्थ्य अधिकारी भूपेंद्र सिंह, विजय वर्मा,अधीक्षक  सागर बोरकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी सचिन विश्वकर्मा,आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version