Site icon Yashbharat.com

Jabalpur/ लॉक डाउन में 22 मार्च से बन्द किराना दुकान में लगी आग

Jabalpur/ कोरोना संकट से जहां देश के साथ संस्कारधानी और यहां के बाशिंदे परेशान हैं, व्यापार ठप्प है। लोगों को भविष्य की चिंता सता रही है।

ऐसे में प्राकृतिक आपदा या भी दुर्घटना भी जले पर नमक का काम कर रहीं हैं। ऐसा ही एक मामला जबलपुर में देर शाम घटित हुआ जब 22 तारीख से बन्द एक किराना दुकान में आग लग गई।

सूत्रों के अनुसार गलगला स्थित किराना दुकान में  भीषण आग लगनेे  से लोग दहशतजदा हैं। आंग लगने से लाखो का माल जलकर खाक होने की खबर है सूचना के बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची, आग बुझाने के प्रयास में दमकल विभाग जुटा है।

आग की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है बीते 22 मांर्च से बंद है किराना दुकान,
सूचना के बाद दूकान मालिक महेश कुमार, सुरक्षा के मद्देनजर गलगला स्थित दूकान के पास पुलिस भी पहुँची है।

Exit mobile version