Site icon Yashbharat.com

JABALPUR में सिंथेटिक कलर से बन रहे थे मसाले, फैक्ट्री पर छापा, नकली मसाले सहित कई चीज जप्त

जबलपुर, आशीष शुक्ला। जबलपुर अमरीश दुबे के द्वारा थाना माढ़ोताल में सूचना प्राप्त होने पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विक्टोरिया अस्पताल के अधिकारी अमरीश दुबे, सारिका दीक्षित, माधुरी मिश्रा एवं नायब तहसीलदार अधारताल श्री गौरव पांडे एवं थाना माढ़ोताल पुलिस के द्वारा गुप्ता वेयर हाउस ग्राम औरिया थाना माढ़ोताल में छापा मारा गया ।

मौके पर दबिश दिए जाने पर दीपक भोजक के द्वारा चावल पीसकर उसमे कलर पाउडर एवं भूसी में कलर मिलाकर मसाला तैयार किया जा रहा था । जो मौके पर मिर्ची पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, अखाद्य ऑयल रेड कलर, औरेंज कलर, भूसी के नमूने जाँच हेतु खाद्य एवं औषधि प्रशासन विक्टोरिया अस्पताल के अधिकारियों के द्वारा जप्त किए गए हैं तथा आरोपी दीपक भोजक के द्वारा फैक्ट्री चलाने के संबंध में कागजात नही दिखाए जाने पर फैक्ट्री को सील किया गया है।

इस प्रकार किए जा रहे कृत्य को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा उचित कार्यवाही किए जाने हेतु आदेशित किए जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक गोपाल खांडेल व नगर पुलिस अधीक्षक गढ़ा संभाग रोहित काशवानी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माढ़ोताल निरीक्षक रीना पांडे शर्मा एवं खाद्य विभाग की टीम के द्वारा मिलावटी मसाला फैक्ट्री पर मसाला फैक्ट्री छापा मारा गया एवं खाद्य विभाग से प्राप्त प्रतिवेदन प्रतिवेदन पर आरोपी दीपक भोजक पिता रमेश भोजक निवासी त्रिमूर्ति नगर गोहलपुर* के विरुद्ध धारा 420 भादवि व खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम की धारा 26(2)(i), 59 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है ।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमरीश दुबे के द्वारा एक लिखित प्रतिवेदन थाना माढ़ोताल में दिया गया कि ग्राम औरिया कंटगी वायपास गुप्ता वेयर हाउस में दीपक भोजक द्वारा आरती ग्रह उघोग के नाम से मसाला फैक्ट्री संचालित की जा रही है जिसमे कलर मिलाकर मसाला तैयार किया जा रहा है ।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपने अन्य खाद्य सुरक्षा अधिकारियो माधुरी मिश्रा व सारिका दीक्षित व थान माढ़ोताल पुलिस की टीम दोपहर करीब 4 बजे आरती ग्रह उद्योग पहुँची । मौके पर प्रतिष्ठान के प्रभारी को नाम एवं पद परिचय दिया पूछने पर प्रभारी ने अपना नाम दीपक भोजक पिता रमेश भोजक उम्र 26 वर्ष निवासी 3434 पी-86 अनमोल नगर त्रिमूर्ति नगर थाना गोहलपुर जिला जबलपुर* होना एवं स्वयं को प्रतिष्ठान का प्रोपाईटर होना बताया ।

कलर से बन रहे मसाले

प्रतिष्ठान के निरीक्षण के दौरान अखाद्य आईल रेड कलर , औरेंज कलर,चावल और मसाले मे मिलाने वाला कचरा तथा इनमे निर्मित हो रहे ए.जी.यू. ब्रांड के मिर्ची पाउडर, हल्दी पाउडर तथा धनिया पाउडर पाये गये मौके पर दीपक भोजक द्वारा चावल पीसकर उसमे कलर मिलाकर एवं भूसी (छाना) में कलर मिलाकर मसाले तैयार कर पैक कर बाजार में सप्लाई किया जाता है।

नकली सामग्री मिली

मौके पर मिर्ची पाउडर, हल्दी पाउडर ,धनिया पाउडर व अपदृव्य के रूप मे इस्तेमाल हो रहे अखाद्य आयल रेड कलर,औरेज कलर, चालव और भूसी (छाना) के नमूने जाच हेतु लिये गये तथा मिर्ची पाउडर, हल्दी पाउडर व धनिया पाउडर जप्त कर विक्रेता दीपक भोजक को सुरक्षित अभिरक्षा में दिये गये ।

मौके पर फैक्ट्री की अनुज्ञप्ति न पाये जाने से फैक्ट्री को बंद कराया गया। नकली मसाला फैक्ट्री के संचालक दीपक भोजक के विरुद्ध की गई कार्यवाही में नायब तहसीलदार अधारताल गौरव पांडे, उपसंचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन विक्टोरिया अमरीश दुबे, माधुरी मिश्रा, सारिका दीक्षित एवं थाना प्रभारी माढ़ोताल निरीक्षक रीना पांडे शर्मा, सउनि मनोज चौधरी, आर. शशिप्रकाश, दिनेश, प्रेमनारायण, संतोष की सराहनीय भूमिका रही ।

Exit mobile version