Site icon Yashbharat.com

JABALPUR में कोरोना संक्रमितों की तेजी से रिकव्हरी, संक्रमण से मुक्त होने पर 182 व्यक्ति डिस्चार्ज, 141 नये मरीज मिले

IMG 20201004 WA0008

आशीष शुक्ला…

जबलपुर। कोरोना से स्वस्थ होने पर आज सोमवार 5 अक्टूबर को 182 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है।

वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 1426 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 141 नये मरीज सामने आये हैं।

आज डिस्चार्ज हुये 182 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 9564 हो गई है।

कल रविवार की शाम 6 बजे से आज सोमवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 141 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 10743 पहुँच गई है।

बीते चौबीस घण्टे के दौरान तीन व्यक्तियों की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अभी तक 165 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है।

जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 1014 हो गये हैं । जबलपुर में आज कोरोना टेस्ट हेतु 1487 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये । वहीं अब तक 1 लाख 17 हजार 277 व्यक्तियों की कोरोना जाँच की जा चुकी है।

Exit mobile version