Site icon Yashbharat.com

Jabalpur: बाइक से रेस लगाना पड़ा मंहगा, 2 युवकों की डिवाइडर से टकराने पर मौके पर मौत

wp 16160973785156632569222876398456

जबलपुर, सृजन शुक्ला। शहर में इस समय वाहन दुर्घटनाओं का दौर चल रहा है पिछले कुछ समय से लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए कई गाड़ियों का एक्सीडेंट होने की खबरें मिलती आ रही है इसी कड़ी में आज रात 12:00 बजे ग्वारीघाट जा रहे चार युवकों की लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए डिवाइडर से जाकर टकराने पर मौके पर ही मौत हो गई। तथा दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं।

क्या है मामला
एमपी 20nm3407 व एमपी 20 mx3862 नंबर की 2 पल्सर गाड़ीयां जिसमें चार युवक सवार थे,चारों युवक मदन महल आमन पुर निवासी बताए जा रहे हैं बहुत ही तेजी से ग्वारीघाट की ओर जा रहे थे ,प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह दोनों गाड़ियां आपस में रेस लगा रही थी और ये रेसिंग में इतने मशगूल हो गए कि सुख सागर वैली के आगे रेलवे पुल की चढ़ाई पर रेस करते हुए इनकी गाड़ी स्लिप हो गई और यह सीधे डिवाइडर में जा टकराए जिसके बाद चार युवकों में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि युवक बहुत तेज गति से गाड़ी भगा रहे थे और आपस में रेस लगा रहे थे । मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा चारों युवकों को मेडिकल के लिए रवाना किया है परंतु मौके पर दो युवकों की मौत हो चुकी है और दो युवक गंभीर रूप से घायल है।

Exit mobile version