जबलपुर, यशभारत। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने आज पीपीई किट पहनकर मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कोरोना मरीजों से भेंट की और उनके हालचाल जाने ।
आपको बता दें कि जबलपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हालांकि यहां रिकवरी रेट भी बेहतर है जो राहत वाला है।

