Site icon Yashbharat.com

Jabalpur: पहले बनाया FB फ्रेंड फिर अपार्टमेंट में बुलाकर गैंगरेप

images 11

जबलपुर। गढ़ाथाना अंतर्गत शारदा चौक में युवती से 3 युवकों द्वारा गैंगरेप की खबर ने पुलिस नींद उड़ा दी है। मिली जानकारी के मुताबिक गोटेगांव निवासी एक युवक ने पहले सोशल साइट फेसबुक पर युवती को दोस्त बनाया फिर उससे प्यार का नाटक किया। युवती जब इस युवक के जाल में फंस गई तो इस युवक ने उसे एक अपार्टमेंट में ले जाकर 2 अन्य दोस्तों के साथ गैंगरेप किया

युवती का आरोप है कि आरोपियों ने बलात्कार का वीडियो भी बनाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवकों से चाकू और पिस्टल भी हुए बरामद  हुए हैं। सभी आरोपी  गोटेगांव के रहने वाले है,
आरोपियों में हत्या के प्रयास का आरोपी भी शामिल बताया गया है। मामले की गम्भीरता को देखते एसपी के निर्देश पर  3 थानों की पुलिस जांच में जुुुट गई है। जानकारी के अनुसार  फेसबुक के जरिये युवतियों को यह  युवक शिकार  बनाते थे फ़िर वीडियो बनाने के बाद ब्लैकमेल करते थे।
आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है । कुछ औऱ  मामलों खुलासा हो सकता है। आरोपियों के नाम कमलेश पटेल, शुभम पटेल,जित्तू पटेल निवासी गोटेगांव हैंं।

Exit mobile version