Site icon Yashbharat.com

Jabalpur: पहले प्यार हुआ फिर शादी के 2 दिन पहले भाग गया प्रेमी, दुखी प्रेमिका ने कर ली खुदकुशी

जबलपुर: jabalpur news प्यार में धोखा मिलने की वजह से जबलपुर में एक 27 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने युवती के कमरे से एक सुसाइड नोट भी जब्त किया है. जिसमें युवती ने लिखा है कि… उसने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी. इसलिए अब जीने का कोई मकसद नहीं बचा है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवती ने प्रेमी के खिलाफ मढ़ोताल थाने में रेप का मामला भी दर्ज कराया था और उसे 2 दिन पहले ही जमानत मिली थी. फिलहाल मढ़ोताल थाने की पुलिस युवती के परिजनों और सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

जबलपुर जिले के मढ़ोताल पुलिस के मुताबिक युवती बुटिक का काम करती थी. लगभग 3 वर्ष पहले उसकी मुलाकात इलाके के 24 वर्षीय अभिषेक चढ़ार से हुई थी. दोनों में बातचीत हुई और दोनों धीरे-धीरे एक दूसरे के बहुत करीब आ गए है. इस दौरान उनका मिलना-जुलना भी होने लगा. इस बात की जानकारी लड़की के परिजनों को पता चल गई और वे दोनों की शादी कराने को तैयार हो गए.

हालांकि, अभिषेक और उसके घरवाले शादी के लिए तैयार नहीं थे. यही कारण था कि अभिषेक शादी के 2 दिन पहले फरार हो गया था. जिसको लेकर लड़की ने 11 अक्टूबर को एफआईआर दर्ज कराई थी. और मामले में पुलिस ने उसे 18 अक्टूबर को गिरफ्तार कर किया था.

खबर यह भी है कि लड़के के परिजन युवती और उसकी मां को केस वापस लेने के लिए धमका भी रहे थे. इसलिए पुलिस इसकी भी जांच कर रही है.

Exit mobile version