Site icon Yashbharat.com

Jabalpur: निगमायुक्त के प्रयासों से सुभाष नगर कॉलोनी के नागरिकों को मिली गंदगी से राहत

IMG 20200923 WA0009

आशीष शुक्ला..
जबलपुर। निगमायुक्त अनूप कुमार सिंह के द्वारा इस वर्ष वर्षा ऋतु के पूर्व सड़क किनारे पाइप लाइन डालकर सुहागी और महराजपुर के जलप्लावन की रोकथाम के लिए बेहत्तर प्रयास किया गया।

उन्होंने इसके अलावा सुभाष नगर कॉलोनी महाराजपुर सुहागी में वर्षो से गंदे पानी की निकासी की समस्या से प्रताड़ित लोगों को गंदे पानी से मुक्ति दिलाकर नागरिकों का भरोसा जीता है। जिस पर निगमायुक्त अनूप कुमार सिंह को किशन लाल मतानी म.न. 51 सुभाष नगर कॉलोनी, महाराजपुर द्वारा बधाई और आभार जताया गया है।

निगमायुक्त श्री अनूप कुमार सिंह के प्रयासों के बारे में क्षेत्रीय नागरिकों ने बताया कि 5 वर्षो से क्षेत्रीय नागरिक गंदे पानी की समस्या से त्रस्त थे उनको 6 घंटे में धर्मेन्द्र राज एवं श्रमिकों द्वारा 17 पाइप डालकर एवं एक चेम्बर बनाकर राहत प्रदान करने के लिए स्मार्ट सिटी कार्यालय पहुंचकर बधाई दी,और आभार जताया।

Exit mobile version