Jabalpur: थाने के सामने लूट- दवा दुकान से मोबाइल छीनकर भागे बाइक सवार
जबलपुर। लूट की घटनाएं शहर में बढ़ती जा रही है। अपराधियों को अब पुलिस का खौफ भी नहीं रहा।
ऐसी एक वारदात गुरूवार को गढ़ा थाने के सामने हुई जहां एक साइकिल सवार किशोर को रोककर बाइक सवार दो युवकों ने उसका मोबाइल लूट लिया। थाने के सामने हुई घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं है।
गोरखपुर निवासी राजकुमार यादव ने बताया कि उसकी मेडिकल में डिस्काउंट मेडीकोज के नाम से दुकान है। रोजाना की तरह उसका 14 वर्षीय बेटा गोरखपुर अपने घर से दुकान के लिए आ रहा था। गढ़ा थाना के पास पहुंचा ही था कि पीछे से एक बाइक में सवार दो युवक पहुंचे और बेटे से एक फोन करने की कहकर मोबाइल मांगा और उसे लेकर फरार हो गए।
चिल्लाता रहा बेटा किसी ने नहीं सुना
लूट की घटना होने के बाद 14 साल का किशोर गढ़ा थाना के पुलिस कर्मियों को जोर-जोर से आवाज देकर चिल्लाता रहा है परंतु किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी।
बाद में दुकान जाकर बेटे ने अपने पिता को लूट की बात बताई जिसके बाद गढ़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।








