Site icon Yashbharat.com

Jabalpur : तोड़ा कर्फ्यू तो पुलिस दिखाएगी रेड-यलो-ग्रीन कार्ड, फिर पकड़े गए तो …

jabalpur police card

जबलपुर। कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए अब जबलपुर प्रशासन लोगों को लगातार होम क्वॉरेंटाइन कर रहा है। कंट्रोल कमांड सेंटर द्वारा की जा रही जांच के बाद सैकड़ों लोगों को होम क्वॉरेंटाइन किया जा रहा है । वहीं कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जबलपुर पुलिस कर्फ्यू का सख्ती से पालन करवाने की रणनीति बना रही है। कर्फ्यू का सख्ती से पालन करवाने पुलिस ने एक नई कवायद शुरु की है।
जबलपुर पुलिस कप्तान अमित सिंह ने अब इसकी नई रूपरेखा बना ली है,

अब कर्फ्यू- लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालो को रेड, यलो और ग्रीन कार्ड जारी करेगी। कार्ड के ज़रिए नियमों का उल्लंघन करने वालों को लास्ट वार्निंग दी जाएगी। लगातार लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को अब सीधे जेल भेजा जायेगा । उन्होंने बताया कि अब तीन प्रकार के चेतावनो पत्र जारी किए है।

पहला लाल कोरोना पुलिस चेतावनी पत्र जो लाल रंग का होगा ,यह उन लोगो के लिए है जो बार बार कर्फ्यू का उल्लंघन करेंगे पहले चेतावनी दी जायेगी नही मानेगे तो इनको जेल भेज दिया जायगा।

इसी तरह पीला  कार्ड पुलिस चेतावनी पत्र उन दुकानदारों के लिए है जी दुकान को साफ नही रखेंगें और सोसल दूरी पर गंभीर नही होंगे ,पहले पी चेतावनी पत्र दिया जाएगा। तीसरा हरित कोरोना चेतावनो पत्र उन वाहन चालकों के लिए जी कर्फ्यू का उल्लंघन करेंगे। पहले चेतावनी दीजाएगी ।न मानने पर ऐसे लोगो को भी जेल में भेज दिया जाएगा।

एसपी अमित सिंह ने पुलिस महकमों को रेड-यलो-ग्रीन कार्ड जारी कर दिए हैं। कर्फ्यू-लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले आम लोगों के लिए रेड कार्ड दिखाएं जाएंगी, दुकानदारों के लिए यलो कार्ड और वाहन चालकों के लिए ग्रीन कार्ड की व्यवस्था बनाई गई है। कोरोना संक्रमण रोकने जबलपुर में 14 अप्रैल तक कर्फ्यू लगाया गया है।

Exit mobile version