Site icon Yashbharat.com

Jabalpur: घर में घुसकर 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, केबल ठीक करने आए थे आरोपी

3f5344a3db8de02b5e0c40761578c2b6a55f251a5297a07bf69adfb9807a43f9

जबलपुर।
मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में मासूम से दुष्कर्म का नया मामला सामने आया है। जबलपुर वासी अभी शहपुरा में रेप के बाद तीन साल की बच्ची की हत्या की घटना को भूल भी नहीं पाए थे कि मंगलवार को एक बार फिर बीच शहर में मासूम के साथ रेप की घटना हुई है। वारदात के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

घटना रेलवे के बजरंग कालोनी की है। जानकारी के मुताबिक दो लोग बच्ची के घर टीवी का केबल सुधारने के बहाने आए थे। जिस कमरे में बच्ची सो रही थी, आरोपी भी वहीं केबल सुधार रहे थे। बच्ची को कमरे में सोता देख उसकी मां दूसरे कमरे में जाकर बेटे को खिलाने लगी। थोड़ी देर बाद मां को जब बेटी के साथ हुए दुराचार का पता चला तो उसने पड़ोस की महिला को पूरी घटना बताई और फिर अपने पति को फोन किया।

Exit mobile version