Site icon YASHBHARAT.COM

Jabalpur : कोरोना से स्वस्थ होने पर 18 व्यक्ति डिस्चार्ज, आज 09 व्यक्तियों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

yashbharat breaking

जबलपुर। कोरोना से स्वस्थ होने पर रविवार 14 फरवरी को 18 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 728 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 9 नये मरीज सामने आये हैं ।

आज डिस्चार्ज हुये 18 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 16 हजार 065 हो गई है और रिकवरी रेट 97.55 प्रतिशत हो गया है ।

कल शनिवार की शाम 6 बजे से आज रविवार की शाम 6 बजे तक पिछले चौबीस घण्टे के दौरान मिले 9 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 16 हजार 468 हो गई है ।

पिछले चौबीस घण्टे में कोरोना से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु की रिपोर्ट की प्राप्त नहीं हुई है ।

जबलपुर में कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 252 ही है। कोरोना के एक्टिव केस अब 151 रह गये हैं । कोरोना टेस्ट हेतु आज 514 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं ।

Exit mobile version