Site icon Yashbharat.com

Jabalpur: कोरोना काल में पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त के बीच मनाया गया ईद- ए- मिलदुन्नबी

IMG 20201030 WA0016

Jabalpur news आशीष शुक्ला..

जबलपुर. कोरोना संक्रमण के बीच ईद ए मिलदुन्नबी बड़े ही एहतियात के साथ मनाया जा रहा है। हालांकि इस साल हर साल की तरह रौनक तो नहीं है फिर भी लोग अपने स्तर पर इसे मना रहे हैं।

इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे महीने रबिउलअव्वल की 12 तारीख को मनाए जाने वाले इस त्योहार की खास अहमियत है। इस दिन आखिरी नबी और पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था। ऐसे में इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग जश्न मनाते हैं, मिठाइयां बांटते हैं और जुलूस निकालते हैं।

इस पर्व विशेष के लिए कलेक्टर कर्मवीर शर्मा और पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बहुगुणा ने बीती रात ही बैठक कर अधिकारियों को एहतियात के तौर पर सतर्क रहने और हर हाल में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए थे।

कलेक्टर के स्तर से जारी गाइडलाइन का शुक्रवार जुमे के दिन मनाये जा रहे ईद ए मिलदुन्नबी पर्व पर पुलिस व प्रशासन पूरी तरह से चौकन्नी रहा। जगह-जगह बैरिकेडिंग भी की गई थी। हालांकि बंदिशों के बीच मुस्लिम समुदाय के लोगों ने खुशी में जुलूस भी निकाले। हालांकि इस मौके पर पुलिस बल भी साथ-साथ रहा।

Exit mobile version