Jabalpur कलेक्टर ने की होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना मरीजों से बात, पूछा हालचाल

IMG 20201004 WA0008

आशीष शुक्ला… Jabalpur News

जबलपुर। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने आज रविवार को दमोह नाका स्थित कोरोना कन्ट्रोल एण्ड कमांड के टेली मेडिसिन सेंटर से वीडियो कॉलिंग कर होम आइसोलेशन में रह रहे कुछ कोरोना मरीजों से बात की ।

IMG 20201004 WA0009

इस दौरान उन्होंने मरीजों से उनके हालचाल पूछे और स्वास्थ की जानकारी ली। श्री शर्मा ने इन कोरोना मरीजों को शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामना देते हुये होम आइसोलेशन के प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने का आग्रह उनसे किया तथा किसी भी प्रकार की कठिनाई आने पर तत्काल कन्ट्रोल एण्ड कमांड सेंटर से सम्पर्क की सलाह दी ।

IMG 20201004 WA0008

ज्ञात हो कि डिस्ट्रक्ट कोरोना कन्ट्रोल एण्ड कमांड सेंटर के टेलीमेडिसिन सेंटर से होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना मरीजों के स्वास्थ पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

इसके लिये यहाँ 18 चिकित्सकों की डेडिकेटेड टीम तैनात की गई है। डॉक्टरों की यह टीम वीडियो कॉलिंग के माध्यम से रोज दो बार होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना मरीजों से सम्पर्क करती है और उनके स्वास्थ के बारे में पूछताछ करती है।

होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को अचानक स्वास्थ संबन्धी समस्या आने पर अस्पताल में शिफ्ट करने की व्यवस्था भी की गई है। इसके लिये कोरोना कन्ट्रोल रूम में एक समय मे पाँच – छह एम्बुलेंस भी रखी गई हैं।