Site icon Yashbharat.com

JABALPUR: कछपुरा पुल के पास अधेड़ व्यक्ति की पत्थर हत्या

yashbharatnew

आशीष शुक्ला…

जबलपुर, यशभारत। लॉर्डगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कछपुरा पुल बीएल मैरिज गार्डन के समीप एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या कर दी गई ।

हत्या की जानकारी लगते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं लॉर्डगंज पुलिस मौके पर पहुंच गईl सब इंस्पेक्टर सत्यनारायण कुशवाहा ने बताया कि मृतक का नाम सतीश पटेल उम्र 49 वर्ष निवासी कछपुरा बीएल मैरिज गार्डन सोसाइटी का है।

सतीश कल रात 9:00 बजे को घर से निकला था रात भर घर नहीं आया सुबह क्षेत्रीय लोगों ने उसकी लाश गार्डन के समीप देखी जिसकी जानकारी पुलिस को दी l

पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गईl अधेड़ के सर पर काफी चोटे हैं प्रथम दृष्टांत में यह लग रहा है कि पत्थर पटक कर अधेड़ की हत्या की गई थीl पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेज दिया हैl

शराब बन सकती हत्या की वजह
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिस जगह अधेड़ की हत्या हुई है वहां काफी सुनसान एरिया है अधिकतर लोग वहां बैठकर शराब पीते हैं अनुमान लगाया जा रहा है कि अधेड़ भी शराब पीने के लिए वहां गया होगाl जिसकी वजह से किसी से उसका विवाद हो गया l जिसके कारण यह घटना हुई हैl

एफएसएल की टीम पहुंची मौके पर
घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के आला अधिकारी के साथ-साथ एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच गई थीl मौके से उन्होंने कुछ साक्ष्य भी जुटाए हैंl

Exit mobile version